फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Not a single child comes to the three Anganwadi centres of village Chandpur

Faridabad News: गांव चांदपुर के तीन आंगनवाड़ी केंद्रों में नहीं आता एक भी बच्चा

Wed, 29 Oct 2025 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Not a single child comes to the three Anganwadi centres of village Chandpur
बच्चों की किताबें, कॉपी और शिक्षण सामग्री धूल में अटीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग के दावों के उलट गांव चांदपुर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की हालत बेहद खराब है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर एक भी बच्चा मौजूद नहीं होता। केंद्रों में रखी बच्चों की किताबें, कॉपी और शिक्षण सामग्री कोने में यूं ही पड़ी धूल खाती मिलीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति नाममात्र की ही रहती है। बच्चों को न तो नियमित पढ़ाई कराई जा रही है, न ही पोषण आहार सही तरीके से दिया जा रहा है। केंद्रों के कमरों और परिसर की सफाई व्यवस्था भी बेहद लचर मिली। इससे यह साफ पता चलता है कि संचालन में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विज्ञापन


वर्जन

मामला हमारे संज्ञान में आया है। हम इसकी जांच करवा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निश्चित तौर पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बच्चों की शिक्षा और पोषण को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी चौधरी, जिलाधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed