फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No trace of student going to coaching center found, father put up posters at various places

Faridabad News: कोचिंग सेंटर जा रहे छात्र का नहीं मिला सुराग, पिता ने जगह-जगह लगाए पोस्टर

Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
No trace of student going to coaching center found, father put up posters at various places
-बच्चे की सूचना देने पर परिजनों ने रखा 25 हजार रुपये का इनाम, पुलिस ढूंढने में रही है नाकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 से रविवार को नीट की कोचिंग जाते वक्त गायब हुए छात्र संजय का पता लगाने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। इस मामले में मंगलवार को आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासियों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर प्रदर्शन किया था। अब पिता सुभाष उर्फ सुबोधन ने बेटे की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही छात्र के पिता सुबोधन सभी स्थानाें पर पोस्टर चिपका रहे हैं।


सेक्टर 3 निवासी सुबोधन ने बताया कि उनकी जूस की दुकान है। उनका बेटा संजय पाल सेक्टर-16 स्थित निजी कोचिंग सेंटर में नीट की कोचिंग के लिए जाता था। 16 जून की सुबह भी वह हर रोज की तरह वह घर से कोचिंग सेंटर की ड्रेस पहनकर कोचिंग से लिए निकला, लेकिन वह सेंटर तक नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस की ओर से मदद नहीं मिलने पर मंगलवार की सुबह सेक्टरवासियों ने जाम और प्रदर्शन किया था। उस समय सेक्टर आठ एसएचओ मनोज कुमार ने आश्वासन दिया था कि बच्चे को तीन दिन के अंदर ढूंढ लिया जाएगा। तीन दिन बृहस्पतिवार को पूरा हो गए, उसके बावजूद भी पुलिस बच्चे को ढूंढने में असमर्थ रही। पिता सुभाष ने बताया कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि जो भी उनके बेटे संजय के बारे में जानकारी देगा, उसको 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी ओर से बस डिपो और सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए। एसीपी बल्लभगढ़ विनोद का कहना है कि इस मामले में पुलिस को ओर से सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा चुका है, जिसमें बच्चे के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस की ओर से टीम का भी गठन किया है जो बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed