फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   no room in special trains, waiting is also full

स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल, वेटिंग भी खत्म

Fri, 25 Oct 2019 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
no room in special trains, waiting is also full
स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल, वेटिंग भी खत्म
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों और वीवीआईपी ट्रेनों में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है।

नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीवीआईपी ट्रेन में भी शुक्रवार को तत्काल सेवा खुलते ही एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार की सीटें चंद मिनट में फुल हो गई। इसके अलावा स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल पा रही हैं। तत्काल कोटे से लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यहां भी निराशा ही हाथ लगी। नई दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल व उड़ीसा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिलना भी अब बंद हो गया है। इस स्थिति में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों को दीपावली व छठ पूजा पर घर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल के समय में बुकिंग शुरू होते ही टिकट खत्म हो गई। इससे तत्काल टिकट की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी। इधर छोटी धनतेरस के दिन लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों से फरीदाबाद स्टेशन पूरे दिन भरा रहा। कुछ लोगों ने फरीदाबाद स्टेशन से सीधे अपने गंतव्य की ट्रेन पकड़ी तो कुछ यात्री यहां से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला व आनंद विहार टर्मिनल से अपने गंतव्य के लिए ट्रेन पकड़ने रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed