फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No lesson learned even after the accident, workers working without safety equipment

Faridabad News: हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे मजदूर

Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
No lesson learned even after the accident, workers working without safety equipment
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर मजदूरों की सुरक्षा पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन




हेमलता रावत



फरीदाबाद। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कंपनी की ओर से हादसा होने के बावजूद काेई सबक नहीं लिया है। अभी भी मजदूर बिना उपकरण के ही कार्य कर रहे हैं।



यह एक्सप्रेसवे 31 किलोमीटर लंबा तैयार किया जा रहा है। इसमें से लगभग 24 किलोमीटर का हिस्सा फरीदाबाद व पलवल में होगा, वहीं लगभग 7 किलोमीटर का हिस्सा यूपी में होगा। यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में सेक्टर 65 के पास से शुरू हो रहा है। यह करीब 19 गांवों से होते हुए यूपी जाएगा।
विज्ञापन




सुरक्षा पर नहीं दिया जा रहा ध्यान



सेक्टर -65 के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर गांव सोतई की ओर से आने वाले रास्ते पर पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब उन पर गर्डर व पत्थर रखने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान किसी भी मजदूर की ओर से कोई भी सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। वहीं गांव मोहना के पास भी केजीपी एक्सप्रेसवे के ऊपर से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पर भी मजदूरों की ओर से कोई सुरक्षा उपकरण इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो लोगों की हो चुकी है मौत



18 जुलाई 2024 को सेक्टर- 65 इंटरचेंज के पास पिलर के ऊपर शटरिंग का कार्य चल रहा है। तभी शटरिंग के दौरान अचानक से सरिये नीचे गिर गए। जिसके चलते तीन मजदूर दब गए। तीनों को तुरंत बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। दूसरी ओर गांव मोहना के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान 19 जुलाई 2025 की सुबह प्रिंस पाल और ओमकार दोनों पिलर पर शटरिंग का काम कर रहे थे। तभी दोनों करीब 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस हादसे में प्रिंस पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओम कार का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दो मजदूरों की मौत होने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया।


कंपनी को आदेश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें। अगर वह ऐसा नहीं कर रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - धीरज, निदेशक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed