{"_id":"6884de2fdcfc0d007b06b1e3","slug":"no-information-was-received-from-the-administration-chaos-persisted-in-dharamshalas-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47929-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रशासन की ओर से नहीं मिली थी सूचना, धर्मशालाओं में बनी रही अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रशासन की ओर से नहीं मिली थी सूचना, धर्मशालाओं में बनी रही अव्यवस्था
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्रुप-सी सीईटी का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सबसे अधिक परीक्षार्थी झज्जर से आए हैं, जबकि पलवल, नूंह, रोहतक, गुरुग्राम और अन्य राज्यों से भी अभ्यर्थी फरीदाबाद पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए 18 धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, जिन धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, उनके संचालकों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पूर्व में कोई सूचना नहीं देने से धर्मशालाओं में अव्यवस्था बनी रही।
महाराजा अग्रसेन भवन (सेक्टर-19) के संचालक उमेशचंद और लखानी धर्मशाला के कैलाश ने बताया कि उन्हें कोई कॉल, ईमेल या मैसेज नहीं मिला, जिसमें बताया गया हो कि उनकी धर्मशालाएं परीक्षा के लिए आवंटित की गई हैं। इससे धर्मशाला संचालकों को तो असुविधा हुई और परीक्षार्थियों को भी उचित सुविधा देने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में जानकारी के लिए एसडीएम अमित कुमार को कॉल किया, लेकिन एसडीएम ने फोन नहीं उठाया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने सड़क व ग्रीन बेल्ट पर की पार्किंग
फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीईटी का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों ने वाहन बीच सड़क व ग्रीन बेल्ट पर खड़े कर दिए। इस कारण सड़क से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, कुछ जगहों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली। कई परीक्षार्थियों ने घरों व दुकानों के आगे भी अपने वाहन खड़े कर दिए। कई केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद