फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No cuts on Diwali, Smart City will remain illuminated

Faridabad News: दिवाली पर नो कट, जगमग रहेगी स्मार्ट सिटी

Wed, 15 Oct 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
No cuts on Diwali, Smart City will remain illuminated
फरीदाबाद बिजली विभाग ने बनाई विशेष योजना, तय हुई अधिकारियों की जवाबदेही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इस बार दिवाली पर स्मार्ट सिटी के लोगों को बिजली कटौती की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। शहर को रोशनी से जगमग बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है। विभाग ने प्रत्येक डिविजन और सब डिवीजन स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि दिवाली के दिन बिजली की सप्लाई बिना किसी रुकावट के बनी रहे। हर सब डिवीजन में एक-एक अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है, जो अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

बिजली निगम ने फरीदाबाद के चार डिविजनों और 24 सब-डिविजन में विशेष नियंत्रण व्यवस्था तैयार की है। सभी सब-डिविजनों में ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे ताकि किसी ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर तुरंत वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाया जा सके। इसके अलावा शहरभर में पेड़ों की शाखाओं की छटाई भी बड़े पैमाने पर करवाई जाएगी ताकि बिजली के तारों से टकराकर किसी तरह की बाधा या शॉर्ट सर्किट की स्थिति न बने।
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी क्षमता
त्योहारी सीजन में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए विभाग ने ओवरलोड रहने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन इलाकों में मांग ज्यादा रहती है वहां जरूरत के अनुसार 100 केवी और 200 केवी के ट्रांसफार्मर पहले से ही स्टॉक में रखे गए हैं। इंजीनियरिंग टीमें इन ट्रांसफार्मरों को मौके पर उपलब्ध कराने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत इंस्टॉल करने के लिए तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन भी सक्रिय
त्योहार की अवधि में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, विभागीय हेल्पलाइन नंबरों को भी 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा ताकि उपभोक्ता किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकें। सभी शिकायतों की निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी।

दिवाली को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed