फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   No compromise on quality in development works: Dhesi

विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : ढेसी

Wed, 05 Aug 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
No compromise on quality in development works: Dhesi
शहरी विकास प्रधान सलाहकार ने 13वीं अंतर एजेंसी समन्वय बैठक में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बुधवार को लघु सचिवालय में 13वीं अंतर एजेंसी समन्वय बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी होनी चाहिए।

बैठक में सेक्टर-59 में प्रस्तावित हरित पट्टी, पौधरोपण, प्राकृतिक ट्रेल, ओपन जिम और पार्क परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ढेसी ने निर्देश दिए कि मानसून के शेष 30 से 45 दिनों का पूरा लाभ उठाकर पौधरोपण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने रेनीवेल और बूस्टरिंग स्टेशन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जल आपूर्ति प्रणाली के शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के तहत हर माह निरीक्षण कर रिपोर्ट संबंधित कार्यकारी अभियंता को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल ठेकेदार के भरोसे रखरखाव नहीं छोड़ा जा सकता।
विज्ञापन


80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण

जनस्वास्थ्य एवं सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा में जल आपूर्ति लाइनों में लीकेज रोकने, वितरण नेटवर्क मजबूत करने और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। एफएमडीए ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित 5,500 से अधिक शिकायतों में लगभग 80 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है। ढेसी ने जलभराव, सड़क क्षति और लीकेज से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बुढ़िया नाले से संबंधित लंबित एनओसी, जल निकासी सुधार, जल संरक्षण और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि सितंबर में होने वाली अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी डीएलपी सड़क, जल आपूर्ति और सीवरेज परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed