फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NIT and ballabhgarh fire station will be shifted

एनआईटी व बल्लभगढ़ फायर स्टेशन होगा शिफ्ट

Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
NIT and ballabhgarh fire station will be shifted
फरीदाबाद। आग की लपटों से लड़ कर दूसरों की जान बचाने वाले फायर स्टेशन के कर्मचारियों को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलेगी। आगामी कुछ महीनों में बल्लभगढ़ फायर स्टेशन को आईएमटी में बन रहे नए भवन में स्थानांतरित करने की योजना है। इसके अलावा एनआईटी फायर स्टेशन को भी नीलम-बाटा रोड से हटाकर बल्लभगढ़ शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बाटा-नीलम रोड स्थित एनआईटी फायर स्टेशन करीब 60 साल पुराने भवन में चल रहा है, जोकि पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इस स्टेशन में तैनात फायर कर्मचारियों का जीवन हमेशा दांव पर लगा रहता है। यहां के जर्जर भवन की कई बार शिकायत नगर निगम व विभाग के आला अधिकारियों से की गई थी, आखिरकार यहां के कर्मचारियों की फरियाद सुन ली गई।
विज्ञापन

विभाग ने इस स्टेशन को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ सीएफओ आरडी भारद्वाज ने बताया कि आईएमटी व सेक्टर-24 में नए फायर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन भवनों को अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए भवन तैयार होने के बाद करीब 1980 से एनआईटी में संचालित हो रहे फायर स्टेशन को बल्लभगढ़ शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं बल्लभगढ़ स्टेशन को आईएमटी में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा एक नया स्टेशन भी सेक्टर-24 में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed