{"_id":"68519f07c4a1bd90db0403d0","slug":"nit-5-government-girls-school-selected-for-t-for-global-award-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45419-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-5 राजकीय कन्या विद्यालय का टी फॉर ग्लोबल अवॉर्ड के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-5 राजकीय कन्या विद्यालय का टी फॉर ग्लोबल अवॉर्ड के लिए चयन
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समयबद्ध मूल्यांकन और छात्र-केंद्रित शिक्षण मॉडल को अपनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए टी फॉर ग्लोबल अवार्ड की चयन सूची में इस बार फरीदाबाद का नाम भी जुड़ गया है। जिले के एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को इस वैश्विक मंच के लिए चुना गया है। विद्यालय ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समयबद्ध मूल्यांकन और छात्र-केंद्रित शिक्षण मॉडल को अपनाया है। यह प्रयास छात्रों की सीखने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहे हैं।
इस चयन के पीछे विद्यालयों की डिजिटल शिक्षा में उल्लेखनीय पहल, स्मार्ट क्लास की स्थापना, टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण, और विद्यार्थियों की रचनात्मक सहभागिता को प्रमुख माना गया है। स्कूलों ने अपनी शिक्षण पद्धति में तकनीकी नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू किया, जिसे टी फॉर फाउंडेशन की समीक्षा टीम ने सराहा।
टी फॉर ग्लोबल अवॉर्ड हर साल विश्वभर से ऐसे संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा में बदलाव की दिशा में उल्लेखनीय काम किया हो। फरीदाबाद का नाम इस सूची में शामिल होना जिले की शैक्षिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला कदम है।