फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nine people were cyber-cheated of Rs 51.85 lakh.

Faridabad News: नौ लोगों से 51.85 लाख रुपये की साइबर ठगी

Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nine people were cyber-cheated of Rs 51.85 lakh.
- साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में केस दर्ज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 9 लोगों से 51.85 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में दो महिलाएं व एक युवती भी शामिल है। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश, प्रीपेड टास्क, क्रेडिट कार्ड केवाईसी समेत अन्य बहानों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी मामलों में बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी अमित चौहान ने 17 अगस्त को फेसबुक विज्ञापन देखकर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। बाद में एडमिन ने संपर्क किया और निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। कई ट्रांजेक्शन में 30 सितंबर तक 34 लाख 5 हजार रुपये निवेश कर दिए। अब रिफंड नहीं दिया जा रहा है। दूसरे मामले में सैनिक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि 7 अक्टूबर को ठगों ने टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 31 हजार रुपये ठग लिए। तीसरे मामले में एनआईटी निवासी महिला ने बताया कि 25 से 28 अप्रैल के दौरान ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.01 लाख रुपये ठग लिए। चौथे मामले में सेक्टर-88 निवासी शशि शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 2,72,600 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


पांचवें मामले में सेक्टर-15ए निवासी अमित ने बताया कि 10 सितंबर को ठगों ने इंस्टा पर लिंक भेजकर ट्रेडिंग के नाम पर 1,17,500 रुपये ठग लिए। छठे मामले में कारखाना बाग निवासी महिला ने बताया कि 24 व 25 जुलाई को ठगों ने इंडिया मार्ट पर ए4 शीट खरीदने के बहाने 38,400 रुपये ठग लिए। सातवें मामले में तिगांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 4 अगस्त से 24 सितंबर के दौरान ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8,80,212 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठवें मामले में आदर्श नगर निवासी दुलीचंद ने बताया कि 3 व 4 अक्तूबर को उसके गुम हुए मोबाइल के जरिये अज्ञात ने बैंक खाते से 1,48,002 रुपये निकाल लिए। नौवें मामले में सेक्टर-7 निवासी जगतार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी के बहाने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। बाद में खाते से 91,385 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed