{"_id":"6afb5c228ddfacde8804bcda","slug":"nine-complaints-received-at-the-grievance-redressal-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85521-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविर में पहुंचीं नौ शिकायतें
विज्ञापन
डीसी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से परेशान लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सोमवार को नौ शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक तीन शिकायतें नगर निगम और तीन राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा बिजली निगम की एक और विकास एवं पंचायत विभाग की दो शिकायतें दर्ज की गईं।
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई शिकायतों का विभागवार ब्योरा प्रशासन के सामने रखा गया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समाधान निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति से भी अवगत कराया जाए, ताकि उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।