{"_id":"60229c388ebc3e74a42af84d","slug":"nikita-tomar-murder-case-10-witnesses-faridabad-news-noi564676962","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड में पूरक आरोप पत्र दायर, 10 गवाह बनाए, डीएनए रिपोर्ट भी पेश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड में पूरक आरोप पत्र दायर, 10 गवाह बनाए, डीएनए रिपोर्ट भी पेश की
Tue, 09 Feb 2021 07:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
nikita tomar murder case, 10 witnesses
फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में एसआईटी ने मंगलवार को 18 पेज का पूरक आरोप पत्र अदालत में पेश किया। इसमें 10 गवाह बनाए गए हैं। बीके सिविल अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार की गवाही हुई। उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने के लिए आरोपी तौसीफ के रक्त के नमूने लिए थे। उसकी रिपोर्ट मधुबन लैब, करनाल से आ चुकी है। जांच में रक्त तौसीफ का ही मिला है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के वकील एवं निकिता तोमर के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि एसआईटी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में पूरक आरोप पत्र पेश किया। इसमें जिन लोगों का गवाह बनाया है, उनमें अग्रवाल कॉलेज के उप अधीक्षक, सहायक डीपी, पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना देने वाले, कंट्रोल रूम के प्रमुख, निकिता तोमर की एमएलआर काटने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
एदल सिंह ने बताया कि सुनवाई में बीके अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी तौसीफ का डीएनए टेस्ट कराने के लिए उन्होंने रक्त के नमूने लेकर पुलिस को सौंपे थे। इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन