फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita Tomar episode: was on duty in Noida, daughter's friend gave information

निकिता तोमर प्रकरण: नोएडा में ड्यूटी पर था, बेटी की सहेली ने दी थी सूचना

Mon, 07 Dec 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nikita Tomar episode: was on duty in Noida, daughter's friend gave information
फरीदाबाद। निकिता तोमर हत्याकांड में सोमवार को निकिता के पिता मूलचंद तोमर सहित तीन की गवाही हुई। इस दौरान अग्रवाल कॉलेज के छात्र ने भी आरोपियों को पहचानने का दावा किया।
विज्ञापन

निकिता के पिता ने अदालत को बताया कि वारदात के दिन वे नोएडा में ड्यूटी पर थे। बेटी की सहेली ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी थी। सूचना पाकर वे सीधे बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि निकिता की मौत हो चुकी है। मूलचंद तोमर ने अदालत को साल 2018 में तौसीफ द्वारा निकिता का अपहरण करने की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि तौसीफ तभी से निकिता पर नजर रखे हुए था और मौका पाकर उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता पीएल गोयल ने जिरह की। उन्होंने मूलचंद तोमर के बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने अदालत से कहा कि यह अजीब बात है कि मूलचंद को उनके बेटे या परिवार के अन्य सदस्य ने घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने वाले प्रदीप सैनी की गवाही हुई। उसने अदालत को बताया कि वारदात के बाद करीब 8 बजे उसने सीसीटीवी फुटेज डाउनलोड कर पुलिस को दी थी। अदालत में उसके सामने वारदात की सीसीटीवी फुटेज चलाई। उसने माना कि यह वही फुटेज है, जो पुलिस को सौंपी थी।

तीसरी गवाही आकाश भाटिया नाम के युवक की हुई। आकाश ने बताया कि छात्रा को गोली लगने के बाद वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर अस्पताल लेकर गया था। रास्ते में उसे निकिता का भाई कार लेकर मिल गया। उसने निकिता को उसकी कार में बैठा दिया। चौथे गवाह राजेश के घर बहन की शादी होने के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। उसकी गवाही बाद में कराई जाएगी।
अभियोजन पक्ष के वकील एदल सिंह रावत ने कहा कि उनकी तरफ से सभी की गवाही हो चुकी है। अब पुलिस विभाग व फोरेंसिक विभाग के अधिकारियों की गवाही होनी है। मंगलवार को कॉलेज के एग्जाम सुपरिटेंडेंट डॉ. अजीत यादव, प्रोफेसर रविंदर और कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णकांत की गवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed