फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita's case trapped in government machinery

सरकारी तंत्र में फंसा निकिता का केस

Tue, 29 Jun 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nikita's case trapped in government machinery
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्या मामले में निकिता का केस कोर्ट में जाने से पहले सरकारी तंत्र में फंसकर रह गया। इधर निकिता के परिजन कोर्ट कचहरी से अपने केस की फाइल को निकलवाने में उलझे रहे और दोनों आरोपियों की याचिका कोर्ट में मंजूर भी हो गई। निकिता के परिजनों ने भी कोर्ट में अपील कर रखी है, लेकिन वह अभी मंजूर नहीं हुई है।
विज्ञापन

28 जून को जस्टिस अल्का सरीन व ऋतू बाहरी ने मुख्य आरोपी तौसीफ की याचिका मंजूर कर ली। तौसीफ ने अपनी याचिका में कहा है कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने उसे बेवजह फंसाया है। आरोपी रेहान की याचिका लॉकडाउन से पहले ही मजूर हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि उनका केस केवल शुरुआत में ही जल्दी से निपटाया गया था। अब उन्हें न्याय के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्हें हाईकोर्ट में याचिका डालने से पहले जिला न्यायवादी से अपने केस की फाइल निकलवाने में ही काफी समय लग गया। उनके केस की फाइल कोर्ट में निजी अधिवक्ताओं के जरिये काफी पहले जा चुकी है, लेकिन केस की फाइल सरकार द्वारा कोर्ट में लगाई जाएगी। सरकारी विभाग से अपने केस को आगे निकलवाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ तक आने जाने में ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी है। सेशन कोर्ट में निकिता का केस उसके मामा एदल सिंह रावत ने लड़ा था। हाईकोर्ट में उन्हें अलग से अधिवक्ताओं की जरूरत पड़ रही है। उनकी फीस को लेकर भी परिवार की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं तौसीफ के अधिवक्ता अनीस खान ने बताया कि रेहान और तौसीफ दोनों की याचिकाएं कोर्ट में सुनवाई के लिए मंजूर हो चुकी हैं। रेहान की तरफ से कोर्ट में अधिवक्ता सुवीर सिंह और तौसीफ की तरफ से सरफराज हुसैन इस मामले को देख रहे हैं। केस की सुनवाई के दौरान और अधिवक्ता भी बढ़ाए जा सकते हैं।

एक जुलाई को होगी अपहरण मामले की सुनवाई
अनीस खान ने बताया कि साल 2018 में दर्ज निकिता के अपहरण मामले में एक जुलाई को सुनवाई होनी है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने इस मामले में तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन, मां असमीना व चाचा जावेद हुसैन को षड्यंत्र में शामिल होने के तहत आरोपी बनाया है। इस केस में तीनों आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। उनकी तरफ से अदालत में अपील की गई है कि इस केस को खारिज किया जाए, जबकि निकिता का परिवार केस को आगे चलाने के पक्ष में है। केस को खारिज करने की बात को लेकर एक जुलाई को अदालत में बहस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed