फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita murder case: Tausif's lawyer filed a petition in the High Court

तौसीफ के वकील ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका

Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nikita murder case: Tausif's lawyer filed a petition in the High Court
फरीदाबाद। निकिता तोमर हत्याकांड में आए दिन नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ के वकील अनीस खान ने इस बार पुलिस आयुक्त पर ही कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर 14 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनीस खान ने बताया कि उन्होंने 17 नवंबर को पुलिस आयुक्त को एक शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां व जाति विशेष को लेकर की जा रही आपत्तिजनक बातों के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए थे। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत देने के बीस दिन बाद भी न कोई कार्रवाई हुई और न ही उन्हें सुरक्षा का कोई आश्वासन मिला। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की अपील की, जिसे शुक्रवार को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इस याचिका पर सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed