फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita murder case : One thousand families of Apna Ghar Society will celebrate Kali Diwali

निकिता हत्याकांड: अपना घर सोसायटी के एक हजार परिवार मनाएंगे काली दिवाली

Fri, 13 Nov 2020 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Nikita murder case : One thousand families of Apna Ghar Society will celebrate Kali Diwali
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर इस बार अपना घर सोसाइटी के करीब एक हजार परिवार काली दिवाली मनाएंगे। छात्रा के घर के आसपास के लोगों ने अपने घरों पर लाइटिंग न करने का भी फैसला किया है। परिजनों के साथ ही अन्य लोगों का कहना है कि बिटिया के हत्यारों को फांसी पर चढ़ने के बाद घरों में घी के दीये जलाए जाएंगे। उसी दिन सच्चे मायने में उनके यहां दीपावली का त्योहार होगा।
विज्ञापन

बीकॉम अंतिम वर्ष की होनहार छात्रा जो ऊंचे प्रशासनिक पद पर बैठकर देश की सेवा करना चाहती थी, वह एक सिरफिरे के हाथों मारी गई। दो साल तक मानसिक दबाव झेलने के बावजूद निकिता हिम्मत नहीं हारी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस साल निकिता के घर में दिवाली पर रोशनी के नाम पर केवल एक दीपक जलेगा जो निकिता के चित्र के सामने उसकी आत्मा की शांति के लिए परिजनों की तरफ से जलाया जाएगा।
विज्ञापन

मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि निकिता की हत्या के बाद से सोसाइटी के लोगों में भी गम और गुस्सा भरा हुआ है। इस बार निकिता के घर के आसपास के लोग घरों के बाहर रंगीन लड़ियां और झालर आदि नहीं लगाएंगे। मां विजया तोमर ने कहा कि जिस दिन दोषियों को फांसी होगी उस दिन वह घर में घी के दीपक जलाएंगी। पिता मूलचंद ने अपना घर सोसाइटी में इस बार सभी परिवारों ने दिवाली नहीं मनाने की बात कही है। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही आरडब्लूए द्वारा सर्कुलर जारी कर दिया गया था, जिस पर सभी परिवार ने सहमति जाहिर की है। सभी घरों में केवल एक प्रतीकात्मक दीपक जलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे, आतिशबाजी या रोशनी का कोई अन्य जरिया सोसाइटी में इस्तेमाल नहीं होगा। जानकारी हो कि निकिता के तीनों हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस मामले में एसआईटी अपनी चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर चुकी है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह की अर्जी के बाद जिला सत्र एवं न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से प्रतिदिन चलाने का आदेश भी जारी कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन माह के अंदर ही निकिता हत्याकांड के आरोपियों को सजा मिल सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed