फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nikita kidnapping case: Tausif's family members were also involved in kidnapping

निकिता अपहरणकांड मामला: तौसीफ के परिजनों को गिरफ्तार कर सकती है एसआइटी

Sat, 28 Nov 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nikita kidnapping case: Tausif's family members were also involved in kidnapping
फरीदाबाद। दो साल पहले हुए निकिता के अपहरण मामले की जांच में जुटी एसआइटी आरोपी तौसीफ के परिवार से सदस्यों को गिरफ्तार कर सकती है। जांच कर रही टीम ने इस मामले में परिवार के लोगों को षड्यंत्र में शामिल होने की बात का खुलासा किया है। केस की दोबारा जांच कर रही एसआइटी ने तौसीफ को तीन दिन की रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ की गई। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, तौसीफ ने एसआइटी को बताया कि साल 2018 मे निकिता का अपहरण कर वह अपने घर लेकर गया था। इसके अलावा उसने कुछ अन्य नाम भी बताए हैं जिन्होंने अपहरण की पूरी साजिश में उसका साथ दिया था। फिलहाल, एसआइटी उन नामों को उजागर नहीं कर रही है, लेकिन यह स्पष्ट है कि जल्द ही एक या दो लोग गिरफ्तार होंगे। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही एसआइटी इस मामले में चार्जशीट तैयार करेगी। गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को तौसीफ ने बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निकिता के परिजनों ने तौसीफ द्वारा निकिता के अपहरण की बात कही थी। जिसका केस दर्ज होने के बाद तौसीफ के परिजनों ने दबाव डालकर उनसे अदालत में हलफनामा दिलाकर केस बंद करा दिया था। अब एसआइटी उस मामले की दोबारा से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed