फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NHM workers got angry and took out the funeral procession

Faridabad News: एनएचएम कर्मियों ने आक्रोशित होकर निकाली शव यात्रा

Tue, 30 Jul 2024 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 30 Jul 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
NHM workers got angry and took out the funeral procession
- कर्मचारियों ने सीएमओ के पुतले को फंदे पर लटकाया और चूड़ियां तोड़ीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगे पूरी न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुतला की शव यात्रा निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारी का पुतला लेकर नीलम चौक तक शव यात्रा निकाली।


बीके अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में एनएचएम कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे आक्रोषित होकर मंगलवार को कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुतला बनाकर फंदे पर लटकाया। इसके साथ ही महिला कर्मचारियों ने अपनी चूड़ी तोड़कर रोष प्रकट किया। इसके बाद कर्मचारी टीबी विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से होते हुए नीलम चौक तक शव यात्रा लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बीके अस्पताल, और शहर के प्राथमिक व सामुदायिक केंद्रों पर मरीजों की देखभाल नहीं की जा रही है। ऐसे में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं, हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें सेवा नियमों में संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना और नियमितीकरण की नीति बनाकर नियमित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया है। इसके लिए हड़ताल बढ़ा दी गई है। जब तक सरकार की ओर से कोई समाधान नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed