{"_id":"66aa4492daffafce9402c888","slug":"nhm-employees-expressed-anger-by-burning-letters-of-finance-department-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28411-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनएचएम कर्मियों ने वित्त विभाग के पत्रों को जलाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनएचएम कर्मियों ने वित्त विभाग के पत्रों को जलाकर जताया रोष
विज्ञापन
फोटो-
- बीके अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी, अस्पताल के एंबुलेंस चालक भी हड़ताल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी है। इसके साथ-साथ अस्पताल के एंबुलेंस चालक भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अस्पताल और अन्य प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों पर भी मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। कर्मचारी न होने के कारण मरीजों की देखभाल नहीं की जा रही है। बुधवार को कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान वित्त विभाग की ओर से दिए गए बायलॉज फ्रीज करने के लिए दिए गए पत्रों को जलाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि कर्मचारियों ने पत्रों को जलाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर शपथ ली कि 10 लाख का वोट बैंक रखने वाले 18 हजार कर्मचारी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। ऐसे में बुधवार को सभी कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगों में बताया कि सेवा नियमों में संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना और नियमितीकरण की नीति बनाकर नियमित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई समाधान न होने पर हड़ताल को आगे बढ़ा दिया गया है। जब तक कोई सुनवाई नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इनमें एएनएम, जीएनएम, हेल्पर, फार्मासिस्ट, एंबुलेंस चालक, वार्ड ब्वाय सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो विधानसभा चुनाव में अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत 10 लाख का वोट बैंक रखने वाले 18000 कर्मचारी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे।