फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Newborn Veera recovered after beating severe infection

कोरोना वॉरियर: गंभीर संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुई नवजात वीरा

Tue, 08 Jun 2021 05:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 08 Jun 2021 05:09 AM IST
सार

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहितेश ने बताया कि कोरोना के साथ समयपूर्व बच्ची का जन्म चुनौती था। वह एक साथ दो समस्याओं से जूझ रही थी। हालांकि बच्ची ने जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई को जन्म के साथ ही लड़ना शुरू कर दिया और 31 मई तक वह 1830 ग्राम की हो गई।

विज्ञापन
Newborn Veera recovered after beating severe infection
अपने माता-पिता के साथ मासूम वीरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण को मात देने वालों में जिले की नवजात वीरा का नाम भी शामिल हो गया है। डॉक्टरों का दावा है कि देश में यह जन्म के साथ संक्रमण का पहला मामला है। गंभीर स्थिति में पहुंचने के बावजूद बच्ची ने एक माह में ही संक्रमण को पूरी तरह मात दे दी। बच्ची के साहस को देख परिजनों ने उसे ‘वीरा’ नाम दिया है।

विज्ञापन


वह नोएडा निवासी हर्ष व अंकिता की पहली संतान है। अंकिता जब 31 सप्ताह गर्भवती थी तभी वह संक्रमित हो गई थी। अंकिता की हालत बिगड़ने लगी और स्थानीय अस्पतालों में उसे भर्ती नहीं किया गया। ऐसे में परिजन किसी तरह उसे सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराने में सफल रहे। सर्वोदय अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील सिंगला ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। ऐसे में तुंरत सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन के जरिए प्रसव) कराना पड़ा। इस समय गर्भस्थ शिशु केवल सात माह का था। जन्म के बाद बच्ची का वजह केवल 1290 ग्राम था। जन्म के साथ आरटीपीसीआर जांच की गई। अगले 24 घंटों में पुष्टि हुई कि बच्ची कोरोना संक्रमित है। नवजात के फेफडे़ सिकुड़ गए थे।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहितेश ने बताया कि कोरोना के साथ समयपूर्व बच्ची का जन्म चुनौती था। वह एक साथ दो समस्याओं से जूझ रही थी। हालांकि बच्ची ने जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई को जन्म के साथ ही लड़ना शुरू कर दिया और 31 मई तक वह 1830 ग्राम की हो गई। उसने न सिर्फ संक्रमण को मात दी बल्कि जिंदगी की जंग जीतकर परिजनों को वीरा नाम रखने पर मजबूर कर दिया। वीरा की मां अंकिता ने बताया कि उसने जन्म के बाद बच्ची के महज दो मिनट के लिए देखा और एक माह बाद बच्ची को गोद में लिया। इस दौरान मां बेटी दोनों वेंटिलेटर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed