फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Newborn found wrapped in a sack in an empty plot

खाली प्लॉट में बोरी में लिपटा मिला नवजात

Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Newborn found wrapped in a sack in an empty plot
फरीदाबाद में एनआईटी तीन में मिला नवजात । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित एसजीएम नगर में बृहस्पतिवार को कूड़े के ढेर में एक नवजात बोरी में लिपटा पड़ा था जिस पर पशु मुंह मार रहे थे। मौके से गुजर रही एक महिला ने उसकी जान बचाई। बच्चे को पुलिस की सहायता से नागरिक अस्पताल बीके में भर्ती किया गया है। जहां अब वह स्वस्थ है। एसजीएम नगर की महिला ने बताया कि वह खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने गई थी। उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने देखा तो कुछ लावारिस पशु उसके आसपास घूम रहे थे और कुछ मुंह मार रहे थे। उसने तुरंत बच्चे को गोद में लिया और एनआईटी पांच स्थित डॉ. अविंदर लोहान के क्लीनिक पर पहुंची व इलाज शुरू करवा दिया। इस बीच उसने नवजात मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस नवजात को लेकर नागरिक अस्पताल बीके में पहुंची और भर्ती कराया। इलाज के बाद अब बच्चे को स्वस्थ बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed