फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New executive committee of the Haryana Mahila Swarnkar Sangathan announced; Sunita Verma appointed State President.

Faridabad News: हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित, सुनीता वर्मा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of the Haryana Mahila Swarnkar Sangathan announced; Sunita Verma appointed State President.
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनीता वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संघ ने समाज की सक्रिय और प्रतिभाशाली महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन ने हरियाणा सरकार में कई उच्च प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुकीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनीता वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अधिवक्ता सपना वर्मा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
फरीदाबाद जिला इकाई में कवयित्री डॉ. अनिता सोनी को जिला अध्यक्ष, कविता सोनी को जिला उपाध्यक्ष तथा इंदिरा वर्मा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रीति वर्मा, मधु वर्मा, जूही वर्मा, कविता वर्मा एडवोकेट, नीलम वर्मा और रितु वर्मा सहित अन्य महिलाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


संगठन ने बताया कि 14 अगस्त को सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed