फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New development work will be done in three wards of Faridabad, citizens will get modern facilities

Faridabad News: फरीदाबाद के तीन वार्डों में होंगे विकास के नए काम, नागरिकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 12 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
New development work will be done in three wards of Faridabad, citizens will get modern facilities
एक वार्ड में सामुदायिक केंद्र, दूसरे में सामुदायिक चौपाल व तीसरे में बनेगा नागरिक सुविधा केंद्र
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में निगम ने तीन बड़े विकास कार्यों की तैयारी कर ली है, जिनकी अनुमानित लागत करीब पौने दो करोड़ रुपये है।
इन कार्यों में अहरिया बस्ती में सामुदायिक चौपाल, वाल्मीकि मंदिर बाद मोहल्ला में सामुदायिक केंद्र और सेक्टर-7 व 8 में नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण शामिल है। सभी कार्यों की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्ड-28 स्थित अहरिया बस्ती में करीब 98 लाख रुपये की लागत से एक सामुदायिक चौपाल का निर्माण किया जाएगा। यह चौपाल 12 माह 5 दिन की अवधि में तैयार होगा। इसका उपयोग समाज के लोगों द्वारा बैठकों, आयोजनों, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को अपने वार्ड में ही सुविधाजनक स्थान मिलेगा, जहां वे अपने सामाजिक सरोकारों को मजबूती दे सकें।
विज्ञापन

वार्ड-30 के बाढ़ मोहल्ला स्थित बाल्मीकि मंदिर परिसर में करीब 47 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके निर्माण में 15 माह का समय निर्धारित किया गया है। यह केंद्र धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ समाज के जागरूकता कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी रहेगा। यह भवन क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। वार्ड-34 के अंतर्गत सेक्टर-8 स्थित कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-7 के वार्ड कार्यालय में दो नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इनका निर्माण 26 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसे 7 माह 20 दिन में पूरा किया जाएगा। नागरिक सुविधा केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को नगर निगम की कई सेवाएं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, टैक्स जमा करने की सुविधा, शिकायत निवारण आदि कार्य एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों ने बताया कि तीनों कार्यों के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं, 17 जून से कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद अगले माह से जमीनी स्तर पर काम शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों को मिलेंगे ये लाभ

स्थानीय लोगों को अपने वार्ड में ही आयोजन स्थलों की सुविधा
नगर निगम की सेवाएं अब और अधिक सुलभ होंगी
सामाजिक समरसता को मिलेगा बढ़ावा
युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी बुनियादी ढांचा तैयार होगा
-----------------------------------------------------------
नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है। जल्द ही और भी कई परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed