{"_id":"6a1b2fe62757783a250f784a","slug":"new-courses-started-in-three-government-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71185-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू
विज्ञापन
विभाग ने रोजगारपरक और उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्स शुरू करने की दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के तीन राजकीय कॉलेजों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने इन कॉलेजों में रोजगारपरक और उच्च शिक्षा से जुड़े कई नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। हालांकि, कोर्स की घोषणा काफी देरी से होने के कारण अब शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के सामने इन सीटों को भरने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले के राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी का नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें 40 सीटों पर दाखिले होंगे। वहीं राजकीय महाविद्यालय, तिगांव में भी बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी कोर्स को मंजूरी मिली है। यहां भी 40 सीटें हैं। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय, नचौली को को दो बड़े कोर्स मिले हैं। यहां एमसीए और एमए इतिहास की कक्षाएं शुरू होंगी। दोनों ही कोर्सों में 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
देरी से घोषणा बनी मुसीबत
जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों का मानना है कि चूंकि विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा 25 मई को काफी देरी से की है, इसलिए प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि विभाग कम से कम इन विशेष विषयों के दाखिले के लिए तिथि जरूर बढ़ाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
अभी कई सारी चीजें प्रक्रिया में ही हैं। महज छह दिनों में विद्यार्थियों तक यह जानकारी पहुंचाना मुश्किल है। उम्मीद है कि विभाग इसके लिए कोई रास्ता निकालेगा। आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है।- रितिका गुप्ता, उच्चतर शिक्षा अधिकारी