फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nekpur village being drug-free is commendable: ADC

नेकपुर गांव का नशा मुक्त होना सराहनीय : एडीसी

Tue, 30 Sep 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Nekpur village being drug-free is commendable: ADC
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के माध्यम से फरीदाबाद प्रशासन ने नेकपुर में किया ग्रामीणों से संवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद की ओर से सोमवार की सायं गांव नेकपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान व पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, ग्राम सरपंच शेखर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



एडीसी सतबीर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, रात्रि ठहराव कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन एवं जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत की गई मांगों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे गांव के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नेकपुर गांव का नशा मुक्त होना सराहनीय है और इस जागरूकता को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को व एनसीबी मानस पोर्टल पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सूचित करें ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रदेश में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और सभी ग्रामीण इस अभियान को और सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी मकसूद अहमद ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन नंबर 112 के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को साइबर अपराधों से सतर्क रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता का सहयोग ही सुरक्षित और सशक्त समाज की आधारशिला है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान में सहयोग देने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed