{"_id":"67eb8da4206a91709406c262","slug":"neighbours-attacked-couple-with-knife-after-hearing-them-cooking-chicken-in-faridabad-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आज चिकन बना लो': पति ने घर के बाहर से लगाई आवाज, ये बात सुन घर में घुसे 4-5 पड़ोसी, फिर दंपती के घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आज चिकन बना लो': पति ने घर के बाहर से लगाई आवाज, ये बात सुन घर में घुसे 4-5 पड़ोसी, फिर दंपती के घोंपा चाकू
Tue, 01 Apr 2025 12:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:26 PM IST
सार
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दंपती को चिकन बनाने के लिए कहने पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दंपति पर चाकू से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में नवरात्रि के दिनों में चिकन बनाने की बात सुनी तो पड़ोसियों ने मिलकर दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। नंगला एंक्लेव पार्ट 1 एरिया में 30 मार्च की शाम को वारदात को अंजाम दिया गया। महिला गीता ने कहा कि पति संजय ने बाहर से आवाज लगाकर कहा कि आज चिकन बना लो। आरोप है कि पास बैठे कपिल ने ये सुन लिया और बहस करने लगा। कुछ देर बाद 4-5 लोगों को लेकर आया और दंपती पर चाकू और दराती से हमला कर दिया।
इसके बाद घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि बीती 30 मार्च को घर के अन्दर बर्तन धो रही थी। मेरे पति संजय अपने मोटरसहिकल पर परचुन का सामान लगा रहे थे। मेरे पति ने घर के बाहर से कहा कि आज मुर्गा बना ले। वहीं पास में कपिल नाम का शख्स बैठा था।
कपिल ने यह बात सुन ली और मेरे पति से बहस करने लगा और कपिल अपने घर चला गया और थोड़ी देर बाद कपिल के साथ चार से पांच लोग प्लानिग बनाकर आये और मेरे पति को इन होने मारना पीटना शुरु कर दिया और प्रताप ने अपने हाथ में चाकू ले रखा था। मेरे चहरे पर हमला कर दिया। कपिल ने भी अपने हाथ दराती से वार कर दिया। जब में अपने पति को बचाने लगी तो प्रताप ने भी मेरे माथे पर चाकू से वार किया।
विज्ञापन
वहीं जयवीर और अमित ने हमें लात घूसे से मारा और हमें जान से मारने की घमकी दी। इन्होंने मेरे पति को धोखे से बुलाकर चाकू दराती से चोट पहुंचाई। ये जो लोग हमें काफी दिनों से परेशान कर रहे थे, जो वहां पर भीड़ एकजुट हो गई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती किया।