{"_id":"67ec4200fb88addd8601d0b3","slug":"neighbors-attacked-the-couple-with-a-knife-after-hearing-them-talking-about-cooking-chicken-during-navratri-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-40880-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवरात्र में चिकन बनाने की बात सुनी तो पड़ोसियों ने दंपती पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवरात्र में चिकन बनाने की बात सुनी तो पड़ोसियों ने दंपती पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 में 30 मार्च की शाम को हुई वारदात, एफआईआर दर्ज
फरीदाबाद। सारन थाना एरिया में एक व्यक्ति अपने घर के गेट पर खड़ा होकर बाइक पर कुछ सामान रखते हुए पत्नी को बोला कि चिकन बना लो। पहले नवरात्र के दिन चिकन बनने की बात सुनकर पड़ोसी युवक को गुस्सा आ गया। युवक अपने 4-5 साथियों को लाया और संजय व उनकी पत्नी गीता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार को दंपती को अस्पताल से छुट्टी मिली है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर सारन थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में थाना पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 में कर्म भूमि स्कूल के पास गली नंबर 12 में ये वारदात रविवार 30 मार्च की शाम लगभग साढ़े 7 बजे हुई। पुलिस को दी शिकायत में महिला गीता ने बताया कि वो अपने घर के अंदर बर्तन धो रही थी। तभी बाहर मौजूद पति संजय अपनी बाइक पर सामान रख रहे थे। महिला के अनुसार पति ने कहा कि आज चिकन बना लो। पड़ोस में बैठे युवक कपिल ने ये सुन लिया और नवरात्र के दिन चिकन बनाने की बात को लेकर वो संजय से बहस करने लगा।
विज्ञापन
महिला के अनुसार कपिल वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही कपिल, अमित, जयवीर व अन्य आए और चाकू व दराती से संजय पर हमला कर दिया। गीता पति को बचाने गई तो उस पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे दंपती को सिर, चेहरे व हाथ पर चोट लगी। फिर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। दंपती को घायल हालत में इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। यहां से इन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर वो घर पहुंचे हैं। थाना पुलिस की टीम अब मामले में कार्रवाई कर रही है।