फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor who raped minor gets 20 years imprisonment

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को 20 साल की कैद

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Neighbor who raped minor gets 20 years imprisonment
-2020 में दर्ज हुई थी एफआईआर, जिला अदालत ने 65 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घर में घुसकर 15 साल की किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पड़ोसी सूरज को जिला अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने दोषी पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी सूरज पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। मामले में 2020 में एफआईआर दर्ज की गई थी।


परिजन किशोरी को 22 फरवरी 2020 को पेटदर्द की शिकायत पर डॉक्टर के पास लेकर गए। चेकअप में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मां के पूछने पर लड़की ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सूरज ने इसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की 8वीं की छात्रा थी। उसने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसकी मां मायके गई थी। पिता काम पर थे और वो दोपहर 1 बजे स्कूल से लौटी तो आरोपी सूरज जबरन घर में घुस आया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। डर के चलते लड़की ने किसी को नहीं बताया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 32 साल के सूरज को गिरफ्तार किया। अदालत में आरोपी के खिलाफ सबूत पेश किए गए। जिनके आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed