Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neighbor shot dead in parking dispute

Faridabad News: पार्किंग विवाद में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या

Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Neighbor shot dead in parking dispute
अमर उजाला ब्यूरोफरीदाबाद। सेक्टर-21सी में पड़ोसियों के बीच पार्किंग और कुत्ते को शौच कराने को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी 42 वर्षीय परमजीत को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21सी में रहने वाले दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्ते को शौच कराने और गाड़ी की पार्किंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और एक पड़ोसी ने परमजीत पर गोली चला दी। गोली लगने से परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सूरजकुंड थाना एसएचओ प्रहलाद ने हत्या की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश भी की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि पड़ोसियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed