{"_id":"645baf380c4b97d869023bce","slug":"neighbor-attacked-with-a-broken-beer-bottle-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पड़ोसी पर किया बीयर की टूटी बोतल से हमला, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पड़ोसी पर किया बीयर की टूटी बोतल से हमला, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, तीन लोग घायल
Wed, 10 May 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 10 May 2023 08:20 PM IST
सार
झगड़े के दौरान युवकों ने पड़ोसी पर बीयर की टूटी बोतल से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फरीदाबाद के इंद्रा कॉम्पलेक्स में मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुई लड़ाई खून खराबे में बदल गई। झगड़े के दौरान युवकों ने पड़ोसी पर बीयर की टूटी बोतल से हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित नीरज ने बताया है कि मंगलवार दोपहर पड़ोसी रवि उनके घर के गेट पर मोटर साइकिल से धक्का दे रहा था। उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि रवि ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही सड़क पर पड़े बीयर की टूटी बोतल से पीड़ित, उसके भाई व पिता को घायल कर दिया। थाना खेड़ीपुल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन