{"_id":"6a2d93fd11fc11c5dc0e73ca","slug":"nehru-college-becomes-students-top-choice-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72349-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद
विज्ञापन
-सबसे अधिक आवेदन आए, कॉलेजों में यूजी दाखिले के लिए दो दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स में आवेदन करने के लिए अब मात्र दो दिन का समय शेष रह गया है। कॉलेजों में आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। ऐसे में दाखिला पाने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कॉलेजों में आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। छात्रों के लिए नेहरू कॉलेज पहली पसंद बना हुआ है, जहां सबसे अधिक आवेदन आए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के सेक्टर-15 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में छात्र सबसे अधिक अधिक आवेदन कर रहे हैं। इस कॉलेज में अब तक सबसे अधिक साढ़े छह हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, जो कि यहां उपलब्ध कुल सीटों के मुकाबले तीन गुने से भी अधिक हैं। नेहरू कॉलेज के अलावा तिगांव, महिला कॉलेज, बल्लभगढ़ सहित अन्य प्रमुख कॉलेजों का भी यही हाल है। वहीं नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रों का रुझान बेहद कम दिख रहा है। यहां अब तक सबसे कम केवल 298 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यहां आवेदनों की यह संख्या कॉलेज में उपलब्ध कुल सीटों से भी कम है, जिससे यहां सीटें खाली रहने की आशंका जताई जा रही है।
महाविद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी छात्रों के बीच बीए , बीबीए, बीसीए और बीकॉम जैसे पारंपरिक कोर्स पहली पसंद बने हुए हैं। इन लोकप्रिय कोर्सों में प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी है कि एक सीट के मुकाबले औसतन 14 से 15 छात्रों ने आवेदन किया है। दूसरी ओर लाइफ साइंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में आवेदनों की संख्या काफी कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जागरूकता की कमी से नए कोर्स में आवेदन कम
नए कोर्सों में कम आवेदन की आशंका कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इस वर्ष जिले के महाविद्यालयों में एमए इतिहास, लाइफ साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। लेकिन समय पर छात्रों को इन नए कोर्सों की उचित जानकारी नहीं मिल पाई। प्रचार-प्रसार की कमी के कारण इन नए विषयों में आवेदनों की संख्या काफी कम रह सकती है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब केवल दो दिन का मौका है।
-- -- -- -- -- -
कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। दो दिनों में आवेदनों की संख्या में इजाफा हो सकता है।-सुशील, नोडल अधिकारी, राजकीय कन्या महाविद्यालय, नचौली