फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence in garbage collection in VIP floor society

Faridabad News: वीआईपी फ्लोर सोसाइटी में कूड़ा उठाने में लापरवाही

Fri, 05 Jun 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Negligence in garbage collection in VIP floor society
निजी एजेंसी के कर्मचारी नियमित रूप से नहीं उठाते कूड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित वीआईपी फ्लोर सोसाइटी में इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी संभाल रही निजी एजेंसी के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं, जिससे सोसाइटी में गंदगी और बदबू की समस्या गंभीर होती जा रही है।

आरडब्ल्यूए प्रधान सोहनलाल फोगाट ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी कई बार दो से तीन दिन तक कूड़ा उठाने नहीं आते। इसके कारण सोसाइटी परिसर में जगह-जगह कूड़ा जमा हो जाता है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया लेकिन उनके कार्य करने के तरीके में कोई सुधार नहीं हुआ। निवासी नीरज, प्रदीप, राजकुमार और अशोक ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली निजी एजेंसी प्रत्येक घर से प्रति माह 100 रुपये शुल्क वसूलती है, इसके बावजूद लोगों को संतोषजनक सेवा नहीं मिल रही है। उनका आरोप है कि कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार आते-जाते हैं और कई बार कूड़ा काफी मात्रा में जमा होने के बाद ही उसे उठाते हैं। इससे सोसाइटी में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए, ताकि सोसाइटी में स्वच्छता बनी रहे और निवासियों को गंदगी व बदबू की समस्या से राहत मिल सके। सोसाइटीवासियों ने नगर निगम से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि निगम स्तर पर कूड़ा उठाया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed