फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence in addressing people's problems will not be tolerated: DC

जनता की समस्याओं के निवारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी

Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Negligence in addressing people's problems will not be tolerated: DC
अतिरिक्त मुख्य सचिव की बैठक के बाद उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्वा कुमार सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक के बाद, उपायुक्त आयुष सिन्हा ने समाधान शिविर की लंबित शिकायतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को कहा है कि जनता की समस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


डीसी आयुष सिन्हा ने समीक्षा के दौरान पाया कि वर्ष 2024 और 2025 की कई शिकायतें अभी भी पोर्टल पर लंबित हैं, जिन पर अब तक एक बार भी एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आदेश दिए कि वे आंतरिक बैठक कर जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा करें। इसके साथ ही शिक्षा, उद्योग और समाज कल्याण विभाग को भी अपनी रिपोर्ट तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने एटीआर जमा करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को परफॉर्मा भरते समय स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करना होगा कि शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना दी गई है या नहीं और वह समाधान से संतुष्ट है या नहीं। डीसी ने अनिवार्य किया है कि समाधान रिपोर्ट पर संबंधित व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट अंकित हो, ताकि कोई भी शिकायत तकनीकी आधार पर दोबारा री-ओपन न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने स्पष्ट किया कि सरकार समाधान शिविर के माध्यम से त्वरित न्याय देने के लिए गंभीर है। अधिकारियों को फर्स्ट इन टाइम के सिद्धांत पर काम करते हुए पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना होगा। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना अनिवार्य है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed