फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   negilance of electric department

बिजली निगम की लापरवाही - मोबाइल टावर का भेजा 1.5 करोड़ का बिल

Sat, 09 Nov 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
negilance of electric department
मोबाइल टावर का भेजा 1.5 करोड़ का बिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। निगम की ओर से एक मोबाइल टावर उपभोक्ता को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बिल भेजा गया है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) में की है। फोरम के चेयरमैन केडी बंसल ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत सुनते हुए बिल सुधारने के आदेश दिए है।

उपभोक्ता परविंद्र भड़ाना ने बताया कि बल्लभगढ़ भगत सिंह कॉलोनी में शिवम इंफोकॉम कंपनी के नाम पर वोडाफोन का मोबाइल टावर लगा है। हर महीने उनका करीब 35 हजार रुपये बिजली बिल आता है, जिसे वह समय पर भर देते हैं। पिछले दिनों बिजली निगम ने उन्हें नौ लाख यूनिट का 1.64 करोड़ रुपये का बिजली भेज दिया है। बिल को ठीक करवाने के लिए कई बार विभाग में शिकायत की। इसके अलावा उनके यहां डॉमेस्टिक (घरेलू) कनेक्शन लगा है, जबकि उन्होंने नॉन डॉमेस्टिक (व्यवसायिक) कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसे ठीक करने के लिए भी वह कई बार शिकायत कर चुके है, मगर हर बार उन्हें एवरेज बिल बनाकर दे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि थक हारकर मामले की शिकायत सीजीआरएफ फोरम में की। फोरम के चेयरमैन केडी बंसल ने बताया कि बैठक में 21 मामले आए थे। इनमें ये मामला भी शामिल थे। इस मामले में सबडिवीजन अधिकारियों को मामले का समाधान कर अगली बैठक में सभी कागजात सहित पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed