{"_id":"64258da9f90e4edde607b2d4","slug":"neelam-rob-will-remain-closed-for-two-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-2075-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम आरओबी की होगी स्पेशल मरम्मत, दो माह रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम आरओबी की होगी स्पेशल मरम्मत, दो माह रहेगा बंद
विज्ञापन
दो माह बंद रहेगा नीलम आरओबी, हाेगी मरम्मत
नए सिरे से बनेगी खस्ताहाल सड़क, जर्जर ग्रिल और स्ट्रीट लाइट को भी बदला जाएगा
पुल बंद होने से हजारों लोगों की बढ़ेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले नीलम आरओबी का जल्द ही विशेष मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस दौरान करीब दो माह के लिए पुल की एक साइड पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। इससे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि कार्य शुरू करने से पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्जन मैप तैयार करने के लिए कहा गया है। स्पेशल मरम्मत में खस्ताहाल सड़क को नए सिरे बनाया जाएगा। जर्जर ग्रिल और स्ट्रीट लाइट्स को भी बदला जाएगा।
स्मार्ट सिटी में कई रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति इस समय बदहाल हो गई है। इसमें बड़खल और नीलम रेलवे ओवरब्रिज की हालत ज्यादा खराब है। नीलम पुल हाईवे से एनआईटी को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। इस कारण इस पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। पुल का फुटपाथ टूटा है। ग्रिल जर्जर अवस्था में है जो कभी भी गिर सकती है। इससे यहां आए दिन एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। सड़कों पर लगी लाइटें भी खराब रहती हैं। पुल की सड़क पर कइ्र जगह गड्डे बन गए है। इस कारण ट्रैफिक धीमा रहता है। सुबह-शाम पीक समय में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बुधवार हुई बैठक में एफएमडीए ने दोनों ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी है। दो-तीन दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सबसे पहले एक साइड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा। एक माह मरम्मत कार्य के बाद उसे चालू कर दूसरी साइड पर काम शुरू किया जाएगा।
--
बड़खल आरओबी काे भी सुधारा जाएगा
नीलम और बड़खल आरओबी शहर के दो मुख्य पुल हैं। दोनों से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां पर स्थिति कई सालों से बदहाल है। फुटपाथ की रेलिंग टूट रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बारिश के समय जलभराव के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ऐसे में एफएमडीए ने दोनों आरओबी की मरम्मत कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
--
पुल से रोजाना गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पुलिस के अनुसार)
- नीलम आरओबी से रोजाना करीब 4700 वाहन गुजरते हैं
- फुटपाथ से करीब 570 लोग आवाजाही करते हैं।
--
वाहनों की आवाजाही होगी सामान्य
दोनों पुल का विशेष मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य होगी। लोगों को जल भराव से निजात मिलेगी। फुटपाथ पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद होगी। अजरौंदा चौक पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नए सिरे से वाटर ड्रेन तैयार की जाएगी। इससे आम लोगों के साथ यातायात पुल को भी काफी राहत मिलेगी। अभी ट्रैफिक पुल को बारिश में जलभराव होने पर पानी में खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ती है।
--
नीलम रेलवे ओवर ब्रिज की विशेष मरम्मत का काम दो-तीन दिन में शुरू किया जाएगा। रूट डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुल को कहा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को गुरुग्राम की तर्ज सुविधाएं मिल सकेंगी। -सुधीर राजपाल, सीईओ, एफएमडीए