{"_id":"68e01c325772ccf504055a84","slug":"nawada-village-team-won-the-kabaddi-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52789-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवादा गांव की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवादा गांव की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
तिगांव की टीम दूसरे स्थान पर रही, 36 टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के फरीदपुर गांव में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनसीआर की 36 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। शुक्रवार को नवादा गांव की टीम ने फाइनल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नामक की जबकि दूसरे स्थान के साथ तिगांव की टीम उपविजेता रही।
दोनों टीमों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का परिचय देते हुए फाइनल में स्थान बनाया था। रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ नवादा की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। नवादा ने तिगांव को 3 अंकों से हराया। आयोजकों ने बताया कि समाजसेवी डूंगर सिंह की याद में हर साल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
फाइनल के दौरान इंस्पेक्टर बिजेंद्र खटाना, रिटायर्ड डीएसपी कर्मवीर खटाना, सुरेश खटाना, सत्यप्रकाश कैप्टन, महेश नागर, वीर सिंह, पीटीआई शिवरतन, उदयवीर नागर, बिल्लू पहलवान, सुरजीत पहलवान, जसवंत यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।