{"_id":"690264ae700010bb2406580c","slug":"national-highway-authority-filled-the-potholes-on-the-service-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54584-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भरे सर्विस रोड के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भरे सर्विस रोड के गड्ढे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे स्थित बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास बनी सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से उन गड्ढों को भर दिया गया है। जिसके बाद लोगों को अब जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
बरसात के दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरने की वजह से जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। गुडईयर चौक से बल्लभगढ़ को जाने वाली सर्विस रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने काफी संख्या में पानी भर जाता हैं। पानी भरने की वजह से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कुछ समय पहले गड्ढों को अस्थायी तौर पर पत्थर डालकर भर दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद छोटे वाहनों को उस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी होती थी। उसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से उन गड्ढों को रिपेयर कर दिया गया है। अब उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं।