फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nariyala-Jawa road is in bad shape, accidents are increasing

Faridabad News: नरियाला–जवा मार्ग जर्जर, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nariyala-Jawa road is in bad shape, accidents are increasing
ओवरलोड डंपरों ने बिगाड़ी हालत, टूटी सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद जिले में नरियाला गांव से जवा की ओर जाने वाला मार्केट कमेटी का मुख्य मार्ग इस समय पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले सैकड़ों ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। लोगों का कहना है कि महज 30 महीने पहले बनी यह सड़क अब पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे सरकार और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग की खस्ता हालत के पीछे सबसे बड़ी वजह जेवर एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी ले जाने वाले ओवरलोड डंपर हैं। ये भारी वाहन दिन-रात इसी ग्रामीण मार्ग से गुजरते हैं, जिसके चलते सड़क की परत टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन चालकों का कहीं से भी सुरक्षित निकलना मुश्किल हो गया है। इस खतरनाक मार्ग पर कई बार गंभीर रूप से चोटिल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, रास्ते के दोनों किनारों पर चल रहे ईंट भट्ठों के ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क की खराब हालत के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार शर्मा ने बताया कि सड़क को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बनाया ही नहीं गया था। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ओवरलोड डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से यह मार्ग महज कुछ ही वर्षों में पूरी तरह टूट गया है। इस मामले में मार्केट कमेटी के एसडीओ देवेंद्र ने बताया कि जेवर एक्सप्रेसवे के वाहनों की वजह से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले ही इस मार्ग की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर एनएचएआई को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। विभाग की ओर से जल्द ही दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा। एसडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दोबारा पत्र लिखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मार्केट कमेटी कानूनी कदम उठाते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed