{"_id":"69628aad69d19eec1606e1db","slug":"nakul-won-bronze-medal-in-dav-national-games-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60007-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीएवी नेशनल गेम्स में नकुल ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीएवी नेशनल गेम्स में नकुल ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
- ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही डीएवी नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में जिले के नकुल कपासिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। नकुल ने ताइक्वांडो के 51 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता में निरंतर कई मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
बता दें कि नकुल ने यह पदक अंडर-17 आयुवर्ग में खेलते हुए हासिल किया है। उनके इस प्रदर्शन से परिवार और उनकी अकादमी में खुशी और गर्व का माहौल है। कोच आरडी बघेल ने बताया कि नकुल को पदक जीतते हुए देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से तीन खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे और तीनों ने ही पदक जीते हैं। बता दें कि इससे पहले दक्ष बघेल ने कांस्य और वत्सल ने रजत पदक जीता था।