फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: सड़क के दायरे में आ रहे मंदिर को तोड़ने गई नगर निगम की टीम विरोध के कारण लौटी

Tue, 24 Jan 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
NA
-टीम एनआईटी जोन दो में दलबल के साथ शनि मंदिर तोड़ने गई थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़क के दायरे में आ रहे एनआईटी दो स्थित शनि मंदिर को तोड़ने गई नगर निगम टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम की टीम दो घंटे बाद वापस लौट आई। नगर निगम क्षेत्र में सड़क और पार्कों में 118 धार्मिक स्थल बने हुए हैं। नगर निगम की टीम मंगलवार सुबह 11 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम के नेतृत्व में एनआईटी दो स्थित शनि मंदिर पहुंची। तीन जेसीबी, दो ट्रैक्टर व पुलिस कर्मियों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि करीब 20 साल से यहां धार्मिक स्थल बना हुआ है। ऐसे में नगर निगम इसे तोड़ नहीं सकता। कुछ लोग जेसीबी के सामने आए और विरोध करने लगे।
नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसे लेकर एक आदेश दिया हुआ है। इसमें सड़क और पार्कों में बने धार्मिक स्थलों के हटाने के आदेश हैं। उन्होंने बताया कि इससे लेकर साल 2010-11 में एक सर्वे कराया गया था। इसमें नगर निगम क्षेत्र में ऐसे 118 धार्मिक स्थलों की पहचान की गई थी। इसमें मंदिर, मजार समेत अन्य स्थल शामिल हैं। एसडीओ ने बताया कि इसी के तहत मंगलवार को शनि मंदिर पर कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को मांगा गया था। पुलिसकर्मी मिलने पर तोड़फोड़ के लिए दस्ता मौके पर पहुंचा तो काफी संख्या में लोग विरोध पर उतर आए। लोग दूसरे स्थल हटाने की बात करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करने का आदेश नहीं दिया। करीब दो घंटे के बाद टीम मौके से लौट आई।
विज्ञापन

----
कई जगहों पर सड़कों के बीच हैंं धार्मिक स्थल
शहर में कई जगहों पर धार्मिक स्थल सड़क के दायरे में बने हुए हैं। इससे इन जगहों पर सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या रहती है। धार्मिक स्थल नीलम बाटा के बीच में है। हार्डवेयर प्याली रोड समेत अन्य जगहों पर स्थल बने हुए हैं। कई जगहों पर लोगों ने इसकी आड़ में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इन पर निगम को कार्रवाई करनी है लेकिन लोगों के विरोध के कारण अवैध कब्जे नहीं हट पा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ऐसे स्थलों पर कार्रवाई करने से परहेज करता है। कई बार लोग निगम पर सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed