फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में गैर हाजिर मिले अस्पताल के कर्मचारी

Tue, 24 Jan 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
NA
टीम ने सरकार को भेजी अस्पताल के हालात की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को बीके नागरिक अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान कई कर्मचारी देरी से पहुंचे और कई गैर हाजिर भी मिले। टीम के छापे से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। टीम ने सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है।
उड़नदस्ता टीम के डीएसपी राजेश चेची को जानकारी मिली कि बीके अस्पताल के कर्मचारी देरी से डयूटी पहुंचते हैं, जिससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस जानकारी पर चेची ने एसआई राजेंद्र कुमार और सतबीर सिंह को कार्रवाई के लिए भेजा। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार डयूटी मजिस्ट्रेट रहे। उड़नदस्ता टीम डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ सुबह करीब नौ बजे पहुंच गई। टीम ने कुछ ब्रांच में तैनात कर्मचारियों की हाजिरी को चेक किया। चेकिंग के दौरान अस्पताल की पुरानी इमारत में चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय में कुल तीन कर्मचारियों में दो कर्मचारी 10 बजे के बाद पहुंचे। जिला वैक्सीन केंद्र में छह कर्मचारियों में चार कर्मचारी 9:50 के बाद आए, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। इनके अलावा लेखाशाखा में कुल 22 कर्मचारियों में से चार गैरहाजिर मिले। इसके अलावा जिला टीबी सेंटर में कुल 31 कर्मचारियों-अधिकारियों में से पांच कर्मचारी 9:30 बजे के बाद आए। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डीएनबी छात्र, पैरामेडिकल स्टाफ व डॉक्टर स्टाफ समय पर उपस्थित मिले।
विज्ञापन

---
लोगों को होती है पेरशानी
लोग कई कार्यों को लेकर बीके अस्पताल पहुंचते हैं। कर्मचारी नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को कर्मचारियों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय अधिकारियों पर आरोप है कि सबकुछ जानकार भी वह अनसुना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed