फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Muslim sisters tied Rakhis to the Bhadana brothers.

Faridabad News: मुस्लिम बहनों ने भड़ाना भाइयों को बांधी राखी

Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Muslim sisters tied Rakhis to the Bhadana brothers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सिलाखड़ी गांव में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज की बहनों ने भड़ाना भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

सिलाखड़ी गांव में भड़ाना परिवार और मुस्लिम समाज के बीच लंबे समय से सामाजिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुस्लिम बहनों ने इन पुराने रिश्तों को एक बार फिर आत्मीयता के साथ जीवंत किया। राखी बांधने की रस्म के दौरान भावुक और खुशनुमा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


मुस्लिम बहनों ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता किसी धर्म या जाति की सीमाओं से बंधा नहीं होता। प्रेम, सम्मान और विश्वास ही इस रिश्ते की असली पहचान है। वहीं भड़ाना भाइयों ने भी बहनों को हर सुख-दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed