{"_id":"651c3bac50f22f806107ffa6","slug":"murdered-due-to-doubt-on-wifes-character-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14629-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी के चरित्र पर शक के कारण की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी के चरित्र पर शक के कारण की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
-जुलाई माह में दिया था वारदात को अंजाम
-आरोपी को है शराब पीने की लत, इस बात को लेकर रहता था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 19 जुलाई की शाम को महिला की गला दबाकर की गई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। प्रभारी दीपक कुमार की टीम ने मामला सुलझाने के बाद खुलासा किया कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मृतका के भाई की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया था। यह वारदात आदर्श नगर थाना इलाके की तिरखा कॉलोनी में हुई थी।
आरोपी की पहचान तिरखा कॉलोनी निवासी होशियार सिंह के रूप में हुई है, मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव जखैरा का निवासी है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार, एसआई अमर सिंह, विजय कुमार, नरेन्द्र, हवलदार सन्दीप, सिपाही रमेश, अनिल, विनीत व सुरेन्द्र ने आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बुलंदशहर, अतैरोली, दिल्ली के नांगलोई, नजफगढ़ और फरीदाबाद के कई स्थानों पर लगातार रेड की थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सब्जी का ठेला लगाता है और शराब पीने का आदि है। इस बात को लेकर घर में पत्नी के साथ कई बार लड़ाई-झगड़ा होता था। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते गला दबाकर हत्या कर दी।