Hindi News
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
Murder of young man in in-laws, case registered, quarrel between husband and wife for earning more money
{"_id":"61eee17d8b088d11f25b9c4b","slug":"murder-of-young-man-in-in-laws-case-registered-quarrel-between-husband-and-wife-for-earning-more-money-faridabad-news-noi628660577","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सुसराल में हत्या, मामला दर्ज, ज्यादा पैसे कमाने को लेकर होता था पति-पत्नी में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की सुसराल में हत्या, मामला दर्ज, ज्यादा पैसे कमाने को लेकर होता था पति-पत्नी में झगड़ा
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल शवगृह के बाहर विलाप करते मृतक विनोद के परिजन ।
- फोटो : Faridabad
Link Copied
बल्लभगढ़। शटरिंग का काम करने वाले युवक की सुसराल में हत्या हो गई। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसों को लेकर झगड़ा होता था। पिछले तीन दिन से उनका बेटा सुसराल के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। छायंसा थाना पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि सबसे छोटे बेटे विनोद (28) की शादी 2012 में गांव मोटूका की सविता के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही सविता और उसके माता-पिता समेत अन्य विनोद पर ज्यादा पैसे कमाने के लिए दबाव डालने लगे। सविता कहती थी कि विनोद किसी अन्य जगह पर या उसके मायके में रहे। इसी बात को लेकर रोजाना लड़ाई करती थी। मंगल सिंह ने बताया कि करीब तीन साल से विनोद अपने पत्नी और बच्चों के साथ गांव मोटूका के पास किराए के मकान में रहने चला गया था। 22 जनवरी को विनोद का फोन आया कि सविता और उसके परिवार वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। कुछ समय बाद सविता के बड़े भाई तिलक का फोन आया कि विनोद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।