फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder due to non-fulfillment of dowry demand, case against six including husband

Faridabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर की हत्या, पति सहित छह पर केस

Tue, 25 Jun 2024 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Murder due to non-fulfillment of dowry demand, case against six including husband
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति सहित छह पर केस
विज्ञापन

- शादी के बाद से विवाहिता के साथ की जाती थी मारपीट
- आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी थी शिकायत, पति ने गलती मान किया था समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गांव कोट में विवाहिता की हत्या कर दी। बहीन थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति सहित छह नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी हरि ओम के अनुसार जिला नूंह के नगीना थाना अंतर्गत गांव कंसाली निवासी हारुन ने शिकायत में बताया कि बहन मैना (23) की शादी गांव कोट निवासी चांद खान के साथ पांच साल पहले हुई थी। ससुराल वाले मैना को दहेज की मांग को लेकर मारते-पीटते थे। सोमवार की सुबह उन्हें मैना की मौत की सूचना मिली। पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने मैना के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसके बाद मैना की मौत हो गई। मैना के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति चांद खान, परिजन अंजुम, शबनम, कालू, रमजान, इकराम व शहजाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। पति चांद खान का कहना है कि दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप निराधार हैं। मृतका का इलाज चल रहा था। वह रात्रि में सही से सोई थी। सुबह मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगकर कर लिया था समझौता
मृतका के भाई निजाम ने बताया कि आरोपी चांद खान शादी के बाद से ही मैना के साथ मारपीट करता था। इसकी शिकायत नगीना थाने में भी की गई थी। तीन माह पहले आरोपी पति चांद खान गलती मानकर मैना को अपने घर ले गया, परंतु उसके बाद भी वह मारपीट करता था। रविवार को मैना का भतीजा शादी का न्यौता देने के लिए कोट गांव गया था तो मैना ने उसे साथ ले जाने की बात कही थी। उसने अपने साथ मारपीट की बात भी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed