फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder accused arrested after 16 years

हत्या का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested after 16 years
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच पीओ स्टाफ ने हत्या के जुर्म में फरार चल रहे एक दोषी को 16 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था। पीओ स्टाफ प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम पप्पू उर्फ गुलाब है। वह उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के कमालपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2000 में हत्या का मामला थाना सिटी बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था। आरोपी ने पांच साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। 6 साल की सजा काटने के बाद 2006 में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद गुलाब ने हाईकोर्ट में सजा माफी की अपील की। अदालत ने अपील खारिज कर जेल जाने के आदेश दिए थे। आरोपी जेल न जाकर फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह जगह बदल बदल कर रह रहा था। दो माह पहले पुलिस महानिदेशक कार्यालय से आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गढ़गंगा से पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed