{"_id":"693b1260c01b079cab029ca7","slug":"municipal-corporation-will-increase-the-number-of-registered-plumbers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57711-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम बढ़ाएगा रजिस्टर्ड प्लंबरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम बढ़ाएगा रजिस्टर्ड प्लंबरों की संख्या
विज्ञापन
नगर निगम बढ़ाएगा रजिस्टर्ड प्लंबरों की संख्या, योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में पानी एवं सीवर कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद ने रजिस्टर्ड प्लंबरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम ने योग्य एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों से आवेदन मांगे हैं।
निगम के अनुसार वे सभी उम्मीदवार जो आईटीआई (फिटर/प्लंबिंग) या प्लंबिंग क्षेत्र से संबंधित किसी भी मान्यता प्राप्त कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, नगर निगम फरीदाबाद के साथ रजिस्टर्ड प्लंबर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निगम मुख्यालय, एनआईटी फरीदाबाद स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि शहर में पानी और सीवर कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों को तेजी से समाधान करने के लिए रजिस्टर्ड प्लंबरों की संख्या बढ़ाना बेहद जरूरी है।