फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation will build modern toilets in five zones

Faridabad News: नगर निगम पांच जोन में बनाएगा आधुनिक शौचालय

Fri, 19 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will build modern toilets in five zones
दिव्यांगों और महिलाओं के लिए अलग से होगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम की तरफ से पांच जोन में आधुनिक एस्पिरेशनल और पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। इससे लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम प्रत्येक डिविजन जोन में 5 से 6 सीटर आधुनिक शौचालयों का निर्माण करेगा। इन शौचालयों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि यह स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक हों। इसमें दिव्यांगों के लिए सुविधा होगी व महिलाओं के लिए ( पिक टॉयलेट) होंगे।


इसके लिए निगम प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से राय भी लेगा। ताकि शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

निगम आयुक्त ने जानकारी दी कि यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत किया जा रहा है। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं की कमी दूर होगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस योजना में सक्रिय सहयोग दें और अपने सुझाव देकर इस कार्य को सफल बनाने में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed