फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation will build Adarsh Road in city

नगर निगम शहर में तैयार करेगा आदर्श रोड

Wed, 04 Dec 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build Adarsh Road in city
फरीदाबाद। नगर निगम शहर में ‘आदर्श रोड’ तैयार करेगा। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक प्रमुख सड़क चुनी जाएगी, जिस पर निगम के सभी विभाग एक साथ काम कर उसे मॉडल रोड के तौर पर तैयार करेंगे। इसके लिए अधीक्षक अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने मंगलवार शाम को सभी विभागों के कार्यकारी अभियंताओं की बैठक ली। जल्द ही सड़कों का चयन कर उस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधीक्षक अभियंता बीरेंद्र कर्दम ने बताया कि अभी हर विभाग अलग-अलग काम करता है। सफाई विभाग वाले रोड को साफ कर देते हैं, मगर सड़क किनारे हरियाली न हो या स्ट्रीट लाइट खराब हो तो उस सफाई का कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में यह तय किया गया है कि शहर की प्रमुख सड़कों का चयन कर उस पर सभी विभाग उसे मॉडल बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

बागवानी विभाग सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा। साफ सफाई करवाई जाएगी, अगर कहीं गड्ढे हुए तो उसे भरवाकर पैच वर्क करवाया जाएगा, स्ट्रीट आदि ठीक करवाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोन के कार्यकारी अभियंता और विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़कों का चयन किया जाएगा, जिसमें सुधार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed