फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation removed 300 temporary slums from Khori

Faridabad News: नगर निगम ने खोरी से 300 अस्थायी झुग्गियों को हटाया

Thu, 16 Mar 2023 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed 300 temporary slums from Khori
- पांच जेसीबी मशीन की मदद से चार घंटे चली कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव से बृहस्पतिवार को एक बार फिर से नगर निगम ने करीब 300 अस्थायी कब्जे (झुग्गी) हटाए। नगर निगम की टीम भारी पुुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पांच जेसीबी की मदद से चार घंटे तक कार्रवाई पूरी की।
नगर निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल के नेतृत्व में लक्कड़पुर राजस्व स्थित खोरी गांव में सुबह करीब 11 बजे पहुंची। इस दौरान नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते के एसडीओ सुमेर सिंह अपनी टीम के साथ रहे। टीम ने पहले खोरी में अस्थायी रूप से प्लॉस्टिक का टेंट लगाकर रह रहे लोगों को मौके से हटने को कहा। टीम के कहने के बाद भी लोग मौके से नहीं हटे तो पांच जेसीबी की मदद से टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने करीब 250-300 अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटा दिया। निगम की कार्रवाई के दौरान लोगों ने टेंट से अपने सामान निकाल लिए। हालांकि इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल होने से कार्रवाई में रुकावट नहीं आई। कुछ लोगों ने हल्का विरोध जताया। सुमेर सिंह ने बताया कि करीब 300 अस्थायी झुग्गियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को पहले खुद ही खोरी से हटने के लिए कहा गया, इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस मौके जेई अजय बैसला, शीशपाल ठाकुर, रविंद्र पहलवान, प्रह्लाद पंडित, अमरपाल समेत अन्य लोग मौजूद है।
विज्ञापन

----
निगम ने दर्ज कराया था केस
इससे पहले नगर निगम ने अवैध कब्जा करने पर 300 से ज्यादा लोगों पर सूरजकुंड थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम का कहना था कि इन लोगों ने अवैध तरीके से दोबारा खोरी वन क्षेत्र में कब्जा कर लिया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। नगर निगम की टीम खोरी से कई बार लोगों को हटा चुकी है लेकिन मौका पाते ही लोग दोबारा से टेंट लगाकर रहने लगते हैं। लोग पहले टेंट लगाते हैं और बाद में मौके पर पड़ी ईंट की मदद से पक्का घर बनाने लगते हैं। इस बार भी कुछ लोगों ने ईंट से घर बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला-

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 18 माह पहले खोरी गांव में नगर निगम अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। जिस पर निगम डबुआ कॉलोनी व बापूनगर में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट देगा। निगम को ऑनलाइन व कार्यालय में करीब करीब 7000 आवेदन मिले थे। पहली सूची में 1009 लोगों के नाम हैं। इन लोगों को फ्लैट दिए जा रहे हैं। नगर निगम डबुआ कॉलोनी में पात्रों को आशियाना फ्लैट को पूरी तरह ठीक कराकर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed